FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित केरेडारी /अशोक बंटी राज  चट्टी बरियातु  कोयला खनन परियोजना ...

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित


केरेडारी /अशोक बंटी राज 


चट्टी बरियातु  कोयला खनन परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।अभियान का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र रवि दास  द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। इस अवसर पर खनन विभागाध्यक्ष पी.वी. खंडवे, भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन तथा सीएसआर विभागाध्यक्ष,  एन.एम. स्वैन, पी एंड एस विभागाध्यक्ष, यतीश कुमार एवं मानव संसाधन विभागाध्यक्ष, विजय किशोर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलदीप पासवान तथा विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधे फलदार प्रजातियों के थे। फलदार पौधों के रोपण से विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सतत विकास के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित यह पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक सार्थक कदम है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!