FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

न्यायालय का नोटिस तामील, बेवर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाईNews

 न्यायालय का नोटिस तामील, बेवर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई ​मैनपुरी (उत्तर प्रदेश):  रिपोर्ट: प्रदीप सैनी  मैनपुरी में बेवर थ...

 न्यायालय का नोटिस तामील, बेवर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई


​मैनपुरी (उत्तर प्रदेश):

 रिपोर्ट: प्रदीप सैनी 

मैनपुरी में बेवर थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी तीन युवकों के खिलाफ दर्ज एक मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए न्यायालय का नोटिस तामील कराया है।


​मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला काजी टोला निवासी अन्नू गुप्ता, अनिकेत गुप्ता और आयुष गुप्ता (पुत्रगण राजू गुप्ता) को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

​बेवर पुलिस ने आरोपियों को नोटिस थमाते हुए सख्त हिदायत दी है कि उन्हें निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यदि आरोपी समय पर कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं