FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर,10 लोगों ने किया रक्तदान।

  केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर,10 लोगों ने किया रक्तदान। केरेडारी हजारीबाग  Ashok Banty Raj  केरेडारी। सामुदायिक स्...

 

केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर,10 लोगों ने किया रक्तदान।


केरेडारी हजारीबाग 
Ashok Banty Raj 


केरेडारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में गुरुवार को मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सर्व प्रथम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा नफ़ीस अंजुम ने रक्त दान कर शुभारंभ किया साथ ही स्थानीय  स्वास्थ्य कर्मियों युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से अलग अलग ग्रुप का एक-एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता हेतु सराहनीय कार्य किया। शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया।जिसका उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को दूर करना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि रक्तदान एक महादान है।जिससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
रक्तदान करने वाले लोगों ने भी इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। इससे न केवल दूसरों को जीवनदान मिलता है।बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।
शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सभी आवश्यक जांच एवं सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।अंत में स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे आगे भी इस प्रकार के शिविरों में भाग लेकर रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाएं और मानव सेवा में अपना योगदान दें।इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी अंजुम नफीस के  समेत कई लोग उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं