मेहक साहू ने इंटर आर्ट्स में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रौशन। Keredari /Hazaribagh Ashok Banty Raj केरेडारी : केर...
मेहक साहू ने इंटर आर्ट्स में राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रौशन।
Keredari /Hazaribagh
Ashok Banty Raj
केरेडारी : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत की बेटी मेहक साहू ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) इंटर आर्ट्स वार्षिक परीक्षा 2026 में राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुदूर ग्रामीण परिवेश से निकलकर मेहक ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।मेहक साहू ने परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह रांची स्थित संत जेवियर इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। उन्होंने अपने कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ राज्यभर में चौथा स्थान हासिल कर बुंडू गांव, केरेडारी प्रखंड और हजारीबाग जिले को गौरवान्वित किया है।मेहक के पिता राजू कुमार साव गांव में रहकर व्यवसाय करते हैं, जबकि माता संगीता देवी गृहिणी हैं।

मेहक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव बुंडू से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने रांची जाकर संत जेवियर इंटर कॉलेज में नामांकन लिया और लगातार मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।विषयवार प्राप्तांक की बात करें तो मेहक ने अंग्रेजी में 97, हिंदी में 90, राजनीति शास्त्र में 85, अर्थशास्त्र में 99 अंक प्राप्त किए। वहीं भूगोल में 70 तथा प्रायोगिक परीक्षा में 30 अंक हासिल कर कुल 100 अंक प्राप्त किए हैं।मेहक की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन, रिश्तेदार, शिक्षक और गांव के लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।माता-पिता अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।गौरतलब है कि कभी बुंडू गांव को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज उसी गांव की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर रही हैं। मेहक साहू की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिस्थितियां भी प्रतिभा और मेहनत के आगे छोटी पड़ जाती हैं। उनकी उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है।
No comments