NTPC ने 44 MMT कोयला उत्पादन का लक्ष्य किया पार NTPC माइनिंग लिमिटेड एक समर्पित खनन कंपनी के रूप में उभरी; वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार...
NTPC ने 44 MMT कोयला उत्पादन का लक्ष्य किया पार
NTPC माइनिंग लिमिटेड एक समर्पित खनन कंपनी के रूप में उभरी; वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के 44 एमएमटी कोयला उत्पादन लक्ष्य को किया पार।
एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने 1 अप्रैल, 2026 को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एनटीपीसी लिमिटेड की सभी खनन परिसंपत्तियों का एनएमएल में हस्तांतरण पूर्ण हो गया है, जिससे यह भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक पूर्णकालिक समर्पित खनन कंपनी के रूप में स्थापित हो गई है।
वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड कोयला उत्पादन।
एनएमएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 44.16 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) का वार्षिक कोयला उत्पादन हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.1% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित उत्पादन लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। स्थापना से अब तक का संचयी कोयला उत्पादन 190 एमएमटी के आंकड़े को पार कर चुका है।
खनन परिचालन का विस्तार।
पकरी-बरवाडीह (उत्तर-पश्चिम) कैप्टिव माइन प्रोजेक्ट (सीएमपी) में खनन कार्य शुरू हो गया है। इसकी व्यावसायिक परिचालन तिथि 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी घोषित की गई है। यह एनएमएल के बढ़ते पोर्टफोलियो में नई उत्पादन क्षमता जोड़ता है और भारत की बढ़ती कोयला मांग को पूरा करने की कंपनी की क्षमता को और मजबूत करता है। सभी खनन परिसंपत्तियों के समेकन, नई खदान के परिचालन और रिकॉर्ड 44.16 एमएमटी कोयला उत्पादन के साथ, एनएमएल ने यह साबित किया है कि वह बड़े पैमाने पर और समय पर उत्पादन करने में सक्षम है, जिससे भारत के ऊर्जा परिदृश्य में उसकी भूमिका और सशक्त हुई है।


No comments