पेयजल समस्या के समाधान हेतु “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत व्हाट्सएप के माध्यम से खराब चापानलों की जानकारी पर होगी त्वरित कारवाई 87578...
पेयजल समस्या के समाधान हेतु “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत
व्हाट्सएप के माध्यम से खराब चापानलों की जानकारी पर होगी त्वरित कारवाई
8757864361 नंबर पर संदेश भेज कर अपने विकल्पों को चुन अपनी पेयजल संबंधी समस्या को दर्ज कर सकते है।
हजारीबाग झारखंड
जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए “नीर वीर” नामक व्हाट्सएप चैट बॉट की शुरुआत की है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल सुविधा विकसित की गई है, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकेंगे।इस चैट बोट के माध्यम से आमजन खराब या निष्क्रिय चापानल (हैंडपंप) से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी तथा अपनी पूर्व शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं। यह प्रणाली पूरी तरह सरल, सुलभ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग



No comments