FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पकरी बरवाडीह परियोजना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित

पकरी बरवाडीह परियोजना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषि त NTPC के पवन कुमार रावत महाप्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा झंडी दिखा कर किया गया रवाना। बड़क...

पकरी बरवाडीह परियोजना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित


NTPC के पवन कुमार रावत महाप्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा झंडी दिखा कर किया गया रवाना।


बड़कागांव हजारीबाग


NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (PB-CMP) ने 7 नवंबर 2025 को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए रैपिड लोडिंग सिस्टम (आरएलएस) के माध्यम से अपना 2000वाँ रैक सफलतापूर्वक प्रेषित किया। इस ऐतिहासिक 2000वें रैक को पवन कुमार रावत महाप्रबंधक (इंफ्रा) द्वारा परियोजना के विभागाध्यक्षों एवं रैपिड लोडिंग सिस्टम से जुड़े कर्मियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

पकरी बरवाडीह परियोजना ने अपने आरएलएस के परिचालन के बाद से लगातार नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। परियोजना ने 20 सितम्बर 2024 को पहला रैक 4 मई 2025 को 500वाँ रैक तथा 8 जुलाई 2025 को 1000वाँ रैक प्रेषित किया था। महज एक वर्ष से कुछ अधिक समय में 2000वाँ रैक प्रेषण करना परियोजना की संचालन क्षमता और दक्षता का उत्कृष्ट प्रमाण है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 7 नवम्बर 2025 तक आरएलएस के माध्यम से कुल 1662 रेक प्रेषित किए जा चुके हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 330 रेक प्रेषित किए गए थे। यह उपलब्धि परियोजना की निरंतर बढ़ती उत्पादकता और कार्यकुशलता को दर्शाती है। रैपिड लोडिंग सिस्टम एक अत्याधुनिक स्वचालित कोयला लोडिंग सुविधा है, जिसने कोयला प्रेषण प्रक्रिया को और भी तेज, सटीक एवं सुरक्षित बना दिया है। इस प्रणाली से समय, ऊर्जा एवं लागत की उल्लेखनीय बचत के साथ-साथ लॉजिस्टिक प्रबंधन और उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह उपलब्धि एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की आधुनिक तकनीक अपनाने और सर्वोत्तम औद्योगिक प्रथाओं के माध्यम से संचालन दक्षता, स्थिरता और उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से रेखांकित करती है।


NML पकरी बरवाडीह परियोजना द्वारा हाई स्कूल जुगरा  के 10वीं कक्षा विद्यार्थियों को सोलर लैम्प का किया वितरण।


NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा आज हाई स्कूल, जुगरा के कक्षा 10 के विद्यार्थियों को सोलर लैम्प वितरित किया गया। यह पहल विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

सोलर लैम्प की सहायता से विद्यार्थियों को अब बिजली की अनुपलब्धता की स्थिति में भी निर्बाध रूप से अध्ययन करने में सुविधा होगी, जिससे उनकी तैयारी और बेहतर हो सकेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने इस सराहनीय पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!