FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग में अब रेडियो स्टेशन 90.4 FM रेडियो जोहार 40 KM की दुरी तक सुना जा सकेगा।

हजारीबाग में अब रेडियो स्टेशन 90.4 FM रेडियो जोहार 40 KM की दुरी तक सुना जा सकेगा। Hazaribagh /Jharkhand  हजारीबाग प्रेस क्लब  में दिनांक 03...

हजारीबाग में अब रेडियो स्टेशन 90.4 FM रेडियो जोहार 40 KM की दुरी तक सुना जा सकेगा।


Hazaribagh /Jharkhand 


हजारीबाग प्रेस क्लब  में दिनांक 03 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे हजारीबाग का पहला सामुदायिक FM रेडियो स्टेशन 90.4 FM रेडियो जोहार के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया | इसमें रेडियो जोहार के संरक्षक श्री दिनेश कुमार, जनसंपर्क अदिकारी श्री रूद्र प्रताप, गौरव कुमार सिंह, डॉ अनवर हुसैन  और चेयरमैन श्री प्रवीन कुमार मौजूद थे प्रवीण कुमार ने बताया कि रेडियो जोहार का प्रसारण 2 अक्टूबर 2025 से 90.4 FM पर 24 घंटे प्रतिदिन हजारीबाग से किया जायेगा और इसे हजारीबाग से 40 KM की दुरी तक सुना जा सकेगा।


 रेडियो स्टेशन विशेष प्रकार के FM रेडियो स्टेशन होते है और यह कमर्शियल और आल इंडिया रेडियो से बिलकुल ही अलग होते है | सामुदायिक रेडियो समुदाय (समाज) से जुड़ कर काम करते है और इसे समुदाय के सहयोग से समुदाय के द्वारा और समुदाय के लिए ही प्रसारित किया जाता है, इसमें जनसरोकार के कार्यक्रमों की प्रधानता और अधिकता होती है और समाज के विकास, बेहतरी और लोगो के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और अन्य मुद्दे उठाये जाते हैं | इन कार्यक्रमों को तैयार करने में समाज के हर वर्ग के लोगो के सहयोग सहा, यता और भागीदारी की जरुरत पड़ेगी, जैसे आम-जन, जिला प्रशासन के अधिकारी, जन प्रतिनिधि, राज नेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक सरोकार वाले एन.जी.ओ व ट्रस्ट, सभी प्रकार के शिक्षण संस्थान,  व्यापारी वर्ग, डॉक्टर और अस्पताल, विभिन्न सरकारी संस्थान, कॉर्पोरेट घराने, CSR के अंतर्गत प्रमोटर और फंडर, आर्थिक सहयोग देने वाली अन्य संस्था और गणमान्य व्यक्ति इत्यादी | हजारीबाग जिला के उभरते विभिन्न छेत्र में प्रतिभा और गीत-संगीत से जुड़े लोगों को एक मंच भी मिलेगा रेडियो जोहार के शुरू हो जाने से एक ससक्त माध्यम मिलेगा 

रेडियो जोहार के कार्यक्रमों के प्रसारण हेतु एडवाइजरी कमिटी का गठन किया जाना है जिसके कुल मिला कर 8 सदस्य और एक अध्यक्ष होंगे,  साथ ही 100 रेडियो सखी (रिपोर्टर) और कलाकार को भी जोड़ा जायेगा, अन्य टेक्निकल स्टाफ और रेडियो जॉकी की भी नियुक्ति की जाएगी अहर्ता और आवेदन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी | रेडियो जोहार के वेबसाइट पर प्रकाशित किया जायेगा, www.fmradiojhaar.in /www.jansewa.org  आम जन भी इस वेबसाइट पर सुझाव दे सकते हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close