FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में 21 मार्च की होंगी तिमाही बैठक।

  सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में 21 मार्च की होंगी तिमाही बैठक। Meru/Hazaribagh भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों ...

 

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में 21 मार्च की होंगी तिमाही बैठक।


Meru/Hazaribagh


भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशन भोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। सीमा सुरक्षा बल भी अपने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके एवं शहीदों के आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रही है। सेवानिवृत्त कार्मिक अपने आप को अकेला या असहाय न समझे इसके लिए उन्हे हमेशा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बुलाया व सम्मानित किया जाता रहा है। सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित “सीमा प्रिया हॉल” में दिनांक 21 मार्च 2025, प्रातः 1100 बजे से झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के एक ही पटल पर सुनवाई और निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन उप महानिरीक्षक (प्रशा0), प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेंगे। हजारीबाग जिला क्षेत्र में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों से आहवान् किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी परस्पर सूचित करें। 

सभी सेवानिवृत्त कार्मिक समय पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है, साथ ही सूचित किया जाता है कि सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके परिजनों के लिए केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन समय सुबह 08:30 बजे खोल दी जाएगी ताकि वो समय से आकर जरूरत अनुसार सामान खरीद सकें। मेरू परिसर के मुख्य द्वार पर स्वागत एवं वाहन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!