FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

अंचल उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम को सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।

  अंचल उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम को  सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित। केरेडारी हजारीबाग हजारीबाग  : केरेडारी अंचल  कार्यालय...

 

अंचल उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम को  सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।


केरेडारी हजारीबाग


हजारीबाग : केरेडारी अंचल  कार्यालय सभागार में अंचल उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम के सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का संचालन प्रधान लिपिक सुनील कुमार ने किया।  इस अवसर पर अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार न्यू पद स्थापित अंचल उप निरीक्षक राजेश कुमार  राजस्व निरीक्षक जितेंद्र रंजन सहित प्रखंड एवं अंचल के अलावे ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त अंचल उप निरीक्षक मोहम्मद समीम को सराहा और उनके समर्पण व कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता। इनका धैर्य एवं अनुशासन सबके लिए प्रेरणादायक रहा है। 


विदाई समारोह में उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम  के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अंचल अधिकारी श्री वर्णवाल ने कहा कि मोहम्मद समीम  ने0 अपनी कार्यावधि के दौरान अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। इनकी सौम्यता सबों को सीखनी चाहिए। इस समारोह मे  सेवानिवृत्ति पर उन्हें पुष्पगुक्ष एवं सॉल  देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वही बीडीओ विवेक कुमार ने उनके आगे की जीवन काल के लिए मंगलमय की कामना की।  समारोह में अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोहम्मद समीम को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।


इस दौरान उप निरीक्षक सह राजस्व निरीक्षक मो शमीम ने इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया और अपने सेवा काल में मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद किया। बता दें केरेडारी में इनका 4 वर्षों का कार्यकाल बहुत ही बेहतरीन रहा। 


समारोह में सीओ राम रतन वर्णवाल बीडीओ विवेक कुमार बीपीओ सुमन कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव प्रधान लिपिक सुनील कुमार प्रखंड के प्रधान लिपिक उमेश कुमार ऋतु राज सीआई राजेश कुमार हल्का कर्मचारी जितेन्द्र कुमार अंचल कर्मी संजय कुमार मो मेराज शशि तिवारी, मो इमरान, अशोक कुमार जितेन्द्र कुमार, सचिन कुमार मदन कुमार पंचायत सचिव कुमकुम कुमारी जेई दिलीप दास, चिरंजीव कुमार,  समेत अंचल सह प्रखंड कर्मी के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close