मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुतुपुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने एक साल प...
 
 
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के गांव कुतुपुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने एक साल पहले लव मैरिज के तहत कुतुपुर निवासी एक युवक सुखदेव पाल से शादी की थी, लेकिन शादी के बाद उसका पति उसे छोड़कर कहीं चला गया और अब वह उसे पहचानने से इंकार कर रहा है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है, आपको बता दें कि पीड़िता, रूबी पत्नी सुखदेव पाल ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी और विवाह के बाद वह पति के साथ खुशी-खुशी रह रही थी। उसका पति हरियाणा के गुरुग्राम में प्राइवेट नौकरी कर रहा था। 12 दिसंबर 2024 को बिना कोई सूचना दिए पति घर छोड़कर कहीं चले गए और फिर वापस नहीं आए। महिला ने आरोप लगाया कि जब उसके पति के ससुरालवालों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने पति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, हालांकि वे जानते थे कि वह कहां है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है।
report
      Pradeep Saini
 
No comments