केरेडारी बीडीओ ने बिरहोर टोला में किया कंबल वितरण केरेडारी / हजारीबाग केरेडारी प्रखंड के पगार स्थित बिरहोर टोला में कड़ाके की ठंड को देखत...
केरेडारी बीडीओ ने बिरहोर टोला में किया कंबल वितरण
केरेडारी / हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड के पगार स्थित बिरहोर टोला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार केरेडारी द्वारा दिनांक 11 जनवरी दिन शनिवार को बिरहोर परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बीडीओ विवेक कुमार ने लोगों से अपील करते हुवे कहा की इस समय ठंड का मात्रा काफी बढ़ा हैं। ठंड को देखते हुए हमने असहाय परिवारों के बिच कंबल वितरण किया हूं ताकि ठंड से लोग बच सके। कंबल वितरण के दौरान खाद आपूर्ति पदाधिकारी रवि राजा, स्थानीय मुखिया झरीलाल महतो, पंचायत समिति प्रतिनिधि महेंद्र रजक, एम ओ रवि राजा, पंचायत सचिव रामभजन राम, इंद्रजीत कुमार आदि उपस्थित रहे l
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments