भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के साथ की चुनाव की तैयारी News 24 First Express हजारीबाग/झारखंड भारतीय जनता युव...
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के साथ की चुनाव की तैयारी
News 24 First Express
हजारीबाग/झारखंड
भारतीय जनता युवा मोर्चा हजारीबाग ने आगामी चुनावों के निमित्त भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद के साथ उनके आवासीय कार्यालय मे तैयारी बैठक का आयोजन 22 अक्टूबर को किया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डे ने की । बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावी रणनीति तैयार करना, चुनाव प्रचार की योजना बनाना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए युवा मोर्चा की भूमिका पर चर्चा करना था।
बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डे ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए किया, जिसमें उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "आगामी चुनाव हमारे लिए न केवल एक चुनावी अवसर है, बल्कि यह हमारे राज्य और समाज के भविष्य को निर्धारित करने वाला है। भाजपा की नीतियों और हमारे नेतृत्व के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का दायित्व हम सभी कार्यकर्ताओं को है। एवं भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "युवा मोर्चा हमारी पार्टी की सबसे मजबूत इकाइयों में से एक है। आप सभी कार्यकर्ता न केवल पार्टी का चेहरा हैं, बल्कि हमारे विचारों और सिद्धांतों के प्रमुख वाहक भी हैं। हमें विश्वास है कि आप सभी के अथक परिश्रम से हम इस चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे।" उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की और युवाओं से चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।
इस बैठक का संचालन भाजयुमो कार्यकर्त्ता दीपक मेहता ने किया एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष शिवपाल यादव ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments