छपरौली रिपोर्ट:- हवा सिंह चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार छपरौली। थाना छपरौली पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रह...
छपरौली
रिपोर्ट:- हवा सिंह

चोरी की बाइक और अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
छपरौली। थाना छपरौली पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई को रठौड़ा पुलिया के पास हेवा-तिलवाड़ा तिराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र रमेश निवासी ग्राम कासिमपुर खेड़ी, थाना रमाला, जनपद बागपत के रूप में हुई। बरामद मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर MBLHAW123L4H16037 तथा इंजन नंबर HA11EYL4H15335 है।
इस संबंध में थाना छपरौली पर मु.अ.सं. 166/2026 के तहत धारा 317(2)/317(5) बीएनएस एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल राशिद तथा हेड कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे।
No comments