FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

DDC प्रेरणा दीक्षित ने राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

  DDC प्रेरणा दीक्षित ने राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का किया शुभारंभ। News 24 First Express हजारीबाग/झारखंड DDC प्रेरणा दीक्षित ने...

 

DDC प्रेरणा दीक्षित ने राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

News 24 First Express
हजारीबाग/झारखंड

DDC प्रेरणा दीक्षित ने राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

कोई भी घर फाइलेरिया रोधी दवा की सेवन से ना रहे वंचित: प्रेरणा दीक्षित, DDC 

उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अन्तर्गत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA-IDA) 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु शनिवार को सदर अस्पताल के ओपीडी परिसर में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उप विकास आयुक्त ने हजारीबाग जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों विशेषकर सहिया, सहिया साथी, ए.एन.एम. एवं अन्य कर्मियों को पूरे लगन से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रों में कोई भी घर दवा सेवन से वंचित न रहे, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सिविल सर्जन डॉ. सरयु प्रसाद सिंह ने बताया कि विश्व में दूसरा सबसे बड़ा विकलांगता का कारण फाइलेरिया बीमारी है। इस वर्ष मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (MDA-IDA) 10 से 25 अगस्त तक आयोजित है जिसमें हजारीबाग जिलान्तर्गत सभी लक्षित आबादी को फाइलेरिया रोधी दवा आइवरमेक्टिन, डी.इ.सी, और एल्बेंडाजोल की एकल खुराक का सार्वजनिक सेवन कराया जाएगा। दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को यह दवा नहीं देना है। खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है। साथ ही पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को आइवरमेक्टिन दवा का सेवन नहीं कराया जाएगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, अधीक्षक, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. एस. के. कांत क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी, उ.छो. प्रमण्डल, हजारीबाग, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला भी.बी.डी. पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, राज्य मुख्यालय से विशेष आमंत्रित सज्ञा सिंह एवं जिला के विभिन्न डेवलप्मेन्ट पार्टनर के जिला प्रतिनिधि एवं कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!