FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा गांव सीतागढ़, में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

  सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा गांव सीतागढ़, में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर मेरु/हजारीबाग/झारखंड News 24 First Express मेरु  सीमा सुरक्षा...

 

सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा गांव सीतागढ़, में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

मेरु/हजारीबाग/झारखंड
News 24 First Express

मेरु सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2024 को के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केंन्द्र एवं विद्यालय के नेतृत्व में सीतागढ़ गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को बेहतर स्वास्थ सेवाएं प्रदान करना रहा।

मेेडिकल कैंप में राजेश कुमार, उप महानिरीक्षक (एस0टी0एस0), राकेश रंजन लाल, उप महानिरीक्षक (प्रशा0), डी0 के0 प्रमाणिक, उप महानिरीक्षक (प्रशि0), सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप के डॉ0 रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सदर अस्तपाल हजारीबाग से डॉ0 प्रवीण, अपने चिकित्सीय स्टाफ के साथ, मेदांता रांची से डॉ0 शैलेन्द्र, अपने चिकित्सीय टीम के साथ तथा डॉ0 ममता भी उपस्थित रही। महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरु हजारीबाग द्वारा इस चिकित्सा शिविर का विधिवत उद्धधाटन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र हजारीबाग के चिकित्सा अधिकारी, मेदांता अस्पताल रांची तथा सदर अस्पताल, हजारीबाग के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों नें नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ जांच व उपचार प्रदान किया।  चिकित्सा शिविर मे बड़ी संख्या में सीतागढ़ स्थित फील्ड फायरिंग रेंज के आसपास के गावों के नागरिकों नें अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई जिनमे वृद्व आयु वर्ग के लोग अधिक थे जिन्हे वृद्वावस्था के आम रोग जैसेः- मधुमेह, कुपोषण, विटामिन की कमी प्रमुख थी। शिविर के दौरान कुल 272 नागरिकों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर के दौरान रोगियों को निःशुल्क दवाई भी वितरित की गई।


 इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सीय परामर्श, स्वास्थ्य शिक्षा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गई। आम नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने, स्वस्थ भोजन का सेवन, नियमित व्यायाम, आसपास की साफ-सफाई, गंदगी से होने वाली बिमारियों और उनसे बचाव के तरीकों से अवगत करवाया गया। सीमा सुरक्षा बल सदैव सार्वजनिक दायित्त्व के निर्वाह में अग्रणी रहा है। सीतागढ़ जो कि संस्थान की प्रमुख फायरिंग रेंज है, यहाँ के वासियों का सहयोग हमेशा सीमा सुरक्षा बल को मिलता रहा है, इसलिए समय-समय पर मेरू कैंप द्वारा आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक वर्ष प्रशिक्षण केन्द्र मेरू कैंप द्वारा जरूरी गावों को चिन्ह्ति कर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। आम नागरिकों के प्रति सीमा सुरक्षा बल द्वारा सदैव समय-समय पर मेड़िकल कैंप व सिविक एक्शन जैसे कार्यक्रम किए जाते रहे है, जिससे आम जनमानस को आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। महानिरीक्षक ने मेदांता अस्पताल रांची एवं सदर अस्पताल, हजारीबाग के चिकित्सकों व उनके सहकर्मियों का स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होकर नागरिकों की जांच तथा उपचार करने के लिए धन्यवाद प्रकट किया व उनकी सराहना की।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!