FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

श्री रामचरित मानस सेवा संस्थान के द्वारा पहली बार दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

  श्री रामचरित मानस सेवा संस्थान के द्वारा पहली बार दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। हजारीबाग/झारखंड News 24 First Express  बालक बालिकाओं...

 

श्री रामचरित मानस सेवा संस्थान के द्वारा पहली बार दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

हजारीबाग/झारखंड

News 24 First Express 


बालक बालिकाओं के 12 टीम दही हंडी प्रतियोगिता में हुई सम्मिलित।

विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार दस हजार एवं तृतीय पुरस्कार पांच हजार से सम्मानित किया गया।

दही हांडी प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। :– संजय सिंह।

हजारीबाग/झारखंड

News 24 First Express 


श्री राम चरित मानस सेवा संस्थान ने अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की श्रृंखला में एक और नया अध्याय जोड़ते हुए पहली बार दही हांडी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, यह आयोजन हजारीबाग के हृदय स्थली झील स्थित ओपन थिएटर के प्रांगण में आयोजित किया गया.इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा शक्ति को जागरूक करना, उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना तथा सामूहिकता और एकता के महत्व को उजागर करना था।



इस भव्य आयोजन में शहर के 12 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालक एवं बालिका की टीम भी शामिल रही, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न आयु वर्ग के युवक और युवतियों ने अपने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया। दही हांडी की ऊंचाई लगभग 15 फीट रखी गई थी, जिसे तोड़ने के लिए प्रतिभागियों ने पिरामिड बनाकर अथक प्रयास किया। उपस्थित दर्शकों ने भी प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया और उत्साहपूर्वक टीमों का हौसला बढ़ाया।


कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह सहित उपस्थित तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर किया। 

निर्णायक मंडली के रूप में रविंद्र कुमार सचिव योगा एसोसिएशन, डॉक्टर प्रहलाद सिंह सचिव स्विमिंग एसोसिएशन, मुस्कान राणा मुस्कान योगा अकैडमी की शिक्षिका एवं मनोज सिंह ने अपनी भूमिका अदा किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को  प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में दस हजार एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में पांच हजार की नगद राशि स्वरूप पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम स्थल राधे राधे, जय श्री कृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा।


कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कड़ी मेहनत की और प्रतिभागियों तथा दर्शकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की। संस्थान के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया। श्री राम चरित्र मानस सेवा संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल उत्साह और उमंग का माहौल बनाया, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के संदेश को भी प्रसारित किया। यह कार्यक्रम भविष्य में भी संस्थान की गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाएगा।




संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा, दही हांडी प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हम इस परंपरा को जीवित रख रहे हैं और नई पीढ़ी को इससे परिचित करवा रहे हैं। दही हांडी प्रतियोगिता हमारे संस्थान द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल है, जो न केवल हमारी प्राचीन परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास है, बल्कि युवाओं को संगठित होकर कार्य करने, धैर्य, साहस और समर्पण का मूल्य समझाने का एक माध्यम भी है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमने देखा कि कैसे सामूहिक प्रयास और टीम वर्क किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। मैं इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों, हमारे समर्पित सदस्यों, और उत्साही दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हमें गर्व है कि श्री राम चरित मानस सेवा संस्थान ने एक ऐसा मंच प्रदान किया है जो हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने और समाज में एकता का संदेश फैलाने का कार्य कर रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!