FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजनों ने की सड़क जाम,पुलिस से हुई नोंकझोंकNews

 ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजनों ने की सड़क जाम,पुलिस से हुई नोंकझोंक घटना थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव ऊंचा लालपुर मार्ग ...

 ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत, परिजनों ने की सड़क जाम,पुलिस से हुई नोंकझोंक

घटना थाना गुरसहायगंज क्षेत्र के गांव ऊंचा लालपुर मार्ग का है। 



 
• अवनीश  चंद्र तिवारी छोटे 

कन्नौज। 

भाई को मोटरसाइकिल से छोड़ने के बाद घर वापस लौटते समय कक्षा 12 के छात्र को खाद लड़े ट्रैक्टर से  टक्कर हो जाने सिसकी मौके पर ही  दर्दनाक मौत हो गई।
मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जाम खुलवाने के प्रयास में परिजनों की पुलिस बल से तीखी झड़प भी होती नजर आई। कार्यवाही को लेकर मृतक के परिजन जिले के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।



प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचा निवासी राजा पुत्र राजेश उर्फ लाखन प्रजापति स्थानीय विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। मैकेनिक का कार्य करके वह अपना खर्च भी खुद ही उठाता था। गुरुवार की सुबह साढ़े 7 बजे के करीब राजा अपने भाई  आनंद को गुरसहायगंज छोड़ने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही राजा ऊंचा लालपुर मार्ग पर पहुंचा, इसी दौरान गुरसहायगंज से ऊंचा की ओर जा रहे एक खाद लदे ट्रैक्टर चालक ने ट्राली ओवर लोड होने की वजह से अनियंत्रण के कारण आगे चल रहे बाइक सवार राजा को टक्कर मार दी। 

दुर्घटना के दौरान जहां ट्रैक्टर का इंजन ओवर लोडिंग के कारण हवा में उछलता नजर आया वहीं टक्कर से राजा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की खबर जैसे ही मृतक के घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद मृतक के परिजन ओर ग्रामीण बड़े संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे, और आक्रोश के कारण सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने से उपरोक्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई और आवागमन करने वाले वाहनों की लंबी लाइने लग गईं।

मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जाम लगाए परिजन और ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। जाम लगाए परिजन जिले के डीएम और एसडीएम को मौके पर बुलाने की और कार्यवाही की मांग रहे थे।

जाम के कारण यातायात व्यवस्था बाधित होते देख जाम खुलवाने और घटनास्थल से परिजनों को हटाने के अलावा मृतक का शव अपनी सुपुर्दगी में लेने को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की पुलिस से तीखी झड़प भी होती नजर आई।

इस दौरान जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना घटित हुई उसके टायरों की हवा भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने निकाल दी। जिसके बाद हंगामें को देखते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।

 इस दौरान एसडीएम ज्ञानेंद्र द्विवेदी, नायब तहसीलदार रामप्रकाश, कोतवाली प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह, द्वारा जाम लगाए परिजनों और ग्रामीणों को कार्यवाही का आश्वाशन देकर करीब तीन घंटे बाद शांत किया जा सका। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं