FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जनपद स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के 25 विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानितNews

जनपद स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के 25 विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित कन्नौज  रिपोर्ट- अवनीश चंद्र  तिवारी सेवा संकल्प अभियान के अंत...


जनपद स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता के 25 विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित


कन्नौज 

रिपोर्ट- अवनीश चंद्र  तिवारी

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जनपद स्तरीय पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में किया गया।

 प्रतियोगिता में बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कल्पनाओं और विचारों के माध्यम से विकसित एवं सशक्त भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री असीम अरुण ने पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं में चयनित 25 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन जीवन में अत्यंत आवश्यक है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन में रहकर निरंतर प्रयास करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी पेंटिंग एवं भाषण के माध्यम से भारत की विविधता में एकता की भावना को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया है।

 बेसिक शिक्षा विभाग से प्रतिभागी बच्चों ने स्वयं पेंटिंग बनाई जिसकी प्रशंसा अतिथिगणों द्वारा की गई।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग की रंगोत्सव’ रंगोली टीम के 10 सदस्यों को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा विभिन्न आयोजनों में रंगोली के माध्यम से रचनात्मकता, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने विचारों को प्रस्तुत करने का मंच मिला। 

कार्यक्रम ने छात्र-छात्राओं में सृजनात्मकता, अनुशासन एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी, पूर्व जिला महामंत्री रामवीर सिंह कठेरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्दीप कुमार, जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक अजय कुमार, जनपद नोडल माध्यमिक योगेन्द्र कुमार, सह नोडल अनुज कुमार तथा बेसिक नोडल आशुतोष दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं