FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ।

NML पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ। राजभाषा की शपथ के साथ कर्मचारियों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का लिया संकल्प।...

NML पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ।


राजभाषा की शपथ के साथ कर्मचारियों ने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने का लिया संकल्प।


बड़कागांव/अशोक बंटी राज 


एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। बीते वर्षो की तरह इस वर्ष भी हिंदी पखवाड़े का आयोजन 14 से 28 सितंबर 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ सम्मेलन कक्ष, सीकरी में हुआ। इस अवसर पर पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा) ने विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से हिंदी को कार्य एवं संवाद की भाषा के रूप में अधिक से अधिक अपनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में श्री रावत ने कहा कि हिंदी केवल हमारी भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का भी प्रतीक है। कार्यस्थल पर हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने से कर्मचारियों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा और कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा का दर्जा प्रदान किया था। हिंदी आज विश्व की प्रमुख भाषाओं में शामिल है और इसकी व्यापकता पर सभी को गर्व होना चाहिए।

हिंदी पखवाड़े के दौरान निबंध लेखन, कविता पाठ, प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को हिंदी के प्रयोग, प्रचार-प्रसार और विकास के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। एनएमएल पकरी बरवाडीह परिवार ने संकल्प लिया कि हिंदी भाषा को कार्य एवं संवाद की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा जाएगा।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!