FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

लखनऊ से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, सिपाही दंपति ने कार के शीशे तोड़कर बचाई घायलों की जिंदगी,News

 लखनऊ से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, सिपाही दंपति ने कार के शीशे तोड़कर बचाई घायलों की जिंदगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पांच घाय...

 लखनऊ से दिल्ली जा रही कार अनियंत्रित होकर पलटी, सिपाही दंपति ने कार के शीशे तोड़कर बचाई घायलों की जिंदगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पांच घायल 



एक्सप्रेस वे के किमी प्वाइंट माइल स्टोन 171 का।

मामला कन्नौज जिले के अंतर्गत आगरा लखनऊ



• लखनऊ से दिल्ली जाते समय बारिश और ओवर स्पीड के कारण एक्सप्रेस वे की मध्य डिवाइडर की फेसिंग तोड़ते हुए पलटी फॉर्च्यूनर कार, महिला जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पांच घायल।

• सौंरिख से कन्नौज आ रहे सिपाही दंपत्ति ने हादसे में फंसे लोगों को देख दुर्घटनाग्रस्त कार के शीशे तोड़कर बचाई उनकी जान।

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। 

सड़क दुर्घटना के दौरान पलटी कार में फंसे लोगों के लिए खाकी जिंदगी की मददगार साबित हुई। रास्ते से गुजरने के दौरान सिपाही दंपत्ति ने साहस का परिचय देते हुए रायफल से कार के शीशे तोड़कर पलटी कार में फंसे पांच लोगों की जिंदगियां बचा लीं।

बताते चलें कि, बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के रास्ते एक फॉर्च्यूनर कार यूपी 32 एम.के.2097 लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दोपहर दो बजे के करीब कन्नौज जिले के अंतर्गत थाना सौंरिख के अंतर्गत एक्सप्रेस वे के प्वाइंट माइल स्टोन 170+900 पर जैसे ही कार पहुंची, इसी दौरान बारिश और तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई,और आर एच एच से मध्य डिवाइडर की फेसिंग तोड़ते हुए एल.एच.एस पर आकर पलट गई।

कार को सुल्तानपुर जिले के थाना धनपतगंज निवासी बिकास पुत्र रामचंद्र यादव चला रहे थे। कार पर  51वर्षीय हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार दीवान निवासी बलिया,25 वर्षीय आयुष वर्मा निवासी लखीमपुर,52 वर्षीय उषा सिंह पत्नी शिवकुमार जिला पंचायत अध्यक्ष सुल्तानपुर,32 वर्षीय गीतांजलि सिंह पत्नी अभिराज बिक्रम सिंह निवासी नोएडा सवार थे। 

अनियंत्रण के कार पलटी तो कार सवार सभी कार बुरी तरह फंस गए,और घायल हो गए। मदद के लिए चीख पुकार मच गई। इसी दौरान एक्सप्रेस वे के रास्ते सौंरिख से कन्नौज की ओर आ रहे कार सवार यूपी पुलिस कर्मी दंपत्ति सिपाही अमित तेवरिया और उनकी सिपाही पत्नी अर्चना सिंह ने एक्सप्रेस वे पर हादसा देख अपनी कार रोक दी और मदद को दौड़ पड़े।

सिपाही दंपत्ति ने आनन फानन में एक्सप्रेस वे पर पलटी कार में फंसे लोगों की जिंदगियां बचाने को कार के शीशों तक को रायफल की बट से तोड दिया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला।

बता दें कि, यूपी पुलिस के दोनों पुलिस कर्मी जिनमें अमित की कन्नौज में तैनाती है जबकि उनकी पत्नी अर्चना आशा ज्योति केंद्र कन्नौज में सिपाही पद पर कार्यरत हैं।
हादसे की जानकारी दोनों पुलिस कर्मियों द्वारा कंट्रोल रूम,यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह की टीम और संबंधित एंबुलेंस को दी गई। 

सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा टीम ने मामले में कार्यवाही करते हुए एंबुलेंस की मदद से कार सवार घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र सौंरिख भिजवाया। यहां से सभी घायलों को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को यूपीडा टीम द्वारा 172 टोल प्लाजा पर खड़ा करवाया गया है। कार में बरामद समान और मोबाइल फोन को कार चालक बिकास को सौंपा गया है।
खबर लिखे जाने तक घायलों की स्थित में सुधार था।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं