कन्नौज रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0: वैश्विक मंच पर चमकी कन्नौज की खुशबू और पहचान कन्नौज: उत्तर प्रदेश ...
कन्नौज
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0: वैश्विक मंच पर चमकी कन्नौज की खुशबू और पहचान
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘UP International Trade Show 4.0’ के भव्य शुभारंभ के अवसर पर कन्नौज के ऐतिहासिक और विशिष्ट उत्पादों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं अंत्योदय दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस ट्रेड शो का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार और नए अवसरों से जोड़ना है।
इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण ने कन्नौज के स्टॉलों का भ्रमण किया और स्थानीय उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया।
ट्रेड शो में कन्नौज के विश्वप्रसिद्ध इत्र (Attar), प्रसिद्ध मिष्ठान कलावती गट्टा तथा कृषि तकनीक को बढ़ावा देने वाले इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।
मंत्री श्री असीम अरुण ने कहा, "यह पूरे कन्नौज के लिए गर्व की बात है कि हमारे पारंपरिक उद्योगों, स्वाद और उन्नत कृषि तकनीकों को इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थान मिला है। पंडित दीनदयाल जी के 'अंत्योदय' के सपने को साकार करते हुए यह मंच कन्नौज की स्थानीय पहचान को वैश्विक ऊंचाइयों पर ले जाएगा।"
No comments