FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित।

NTPC नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित। टंडवा चतरा  अशोक बंटी राज     टंडवा एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता ...


NTPC नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित।


टंडवा चतरा 

अशोक बंटी राज 

 

टंडवा एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उड़ान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।इस अवसर पर आलोक कुमार त्रिपाठी, हेड ऑफ प्रोजेक्ट, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में अजय केरहर्कर, जीएम (O&M) दीपक दलेई, जीएम (Project) नीरज रॉय, जीएम (HR) एवं जुनैद जावेद, जीएम (TS) सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ज्योत्सना त्रिपाठी, अध्यक्ष, वसुंधरा लेडीज क्लब, लेडीज क्लब की वरिष्ठ सदस्यों, सानुज कुमार, डीसी CISF तथा रमेश सिंह, डीसी Fire ने भी समारोह की गरिमा बढ़ाई।


कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् की प्रस्तुति के साथ हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। तिरंगे गुब्बारों का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि ने CISF यूनिट का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा बल के अनुशासन एवं तत्परता की सराहना की। अपने संबोधन में आलोक कुमार त्रिपाठी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता एवं राष्ट्र निर्माण में समर्पण, सुरक्षा, ईमानदारी और सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।


समारोह में DAV पब्लिक स्कूल, टंडवा के विद्यार्थियों एवं बाल भवन वेलफेयर के बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर Power Excel Award, GM Meritorious Awards तथा Health Champion, Utkarsh Scholarship, Employee Suggestion Scheme एवं Medha Pratiyogita के अंतर्गत पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में CISF द्वारा Fire Extinguishing Demonstration एवं Reflex Shooting Demonstration भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें सुरक्षा, तत्परता, अनुशासन एवं दक्षता का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा परिवार की देशभक्ति, एकता एवं राष्ट्र के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना को प्रतिबिंबित किया।


ब्यूरो रिपोर्ट चतरा 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं