FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पारनदी चंपाडीह में चलाया 'संसाधनों की सीमितता' जागरूकता अभियान

माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पारनदी चंपाडीह में चलाया 'संसाधनों की सीमितता' जागरूकता अभियान  ​ पदमा (हजारीबाग)  अशोक राणा  ...

माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने पारनदी चंपाडीह में चलाया 'संसाधनों की सीमितता' जागरूकता अभियान


 ​पदमा (हजारीबाग) 

अशोक राणा 


माँ विन्ध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन पदमा द्वारा 8 अगस्त 2026 को ग्रामीण क्षेत्र पारनदी चंपाडीह' में 'संसाधनों की सीमितता' विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ऊर्जा बचत और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था। ​कार्यक्रम का आयोजन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सारिका मेहता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान के तहत कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने हाथों में तख्तियां (प्लैकार्ड्स) और जागरूकता बैनर लेकर गांव में मार्च पास्ट निकाला। प्रशिक्षुओं ने "पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ", "जल ही जीवन है" और "ऊर्जा बचाओ, भविष्य संवारो" जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक डॉ. तनुजा गुप्ता, प्रो. प्रभात कुमार रवि, प्रो. अविनाश कुमार एवं प्रो. जूही राय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं, इसलिए इनका संरक्षण करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण और जल संचयन ही आने वाली पीढ़ियों को प्राकृतिक संकट से बचा सकता है। जागरूकता अभियान में कॉलेज के प्रशिक्षु अभिषेक, मुकेश, रवि, अमन, अंशु, नीतीश, पूजा, आकांक्षा, धीरज, निभा, लक्ष्मी, अंजलि, संगम, आबिद, सुदर्शन, खुशबू, दीक्षा और अनामिका ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का छायांकन एवं वीडियोग्राफी प्रो. प्रभात कुमार रवि के निर्देशन में प्रशिक्षु दीपक कुमार द्वारा किया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अपने दैनिक जीवन में संसाधनों की बचत करने का संकल्प लिया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!