FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का उद्घाटन।

NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का उद्घाटन। बड़कागांव हजारीबाग  अशोक बंटी राज   Barkagaon स्थानीय समुदायों ...

NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का उद्घाटन।


बड़कागांव हजारीबाग 

अशोक बंटी राज 


Barkagaon स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने तथा आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा सक्षम आजीविका मिशन के तहत आज एक नए स्वचालित बटन मशरूम यूनिट का शुभारंभ किया गया। नए यूनिट का उद्घाटन पवन कुमार रावत, महाप्रबंधक (इन्फ्रा) एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के एचओपीएस, परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी तथा सक्षम आजीविका मिशन से जुड़े लाभार्थी उपस्थित रहे।

यह नया यूनिट परियोजना प्रभावित एवं आसपास के क्षेत्रों की ग्रामीण महिलाओं के लिए वैकल्पिक एवं टिकाऊ आजीविका के अवसर विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वचालित बटन मशरूम यूनिट के माध्यम से आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने, उत्पादन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने तथा लाभार्थियों के लिए आय के स्थायी स्रोत को मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
पकरी बरवाडीह द्वारा अगस्त 2025 में मशरूम उत्पादन कार्यक्रम की शुरुआत आजीविका विकास की पहल के रूप में की गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से इसमें उल्लेखनीय प्रगति हुई है। स्थानीय लाभार्थियों को मशरूम उत्पादन, इसकी देखभाल एवं संबंधित गतिविधियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं अनुभव प्राप्त हुआ है। समय के साथ यह पहल स्थानीय परिवारों की आय बढ़ाने और सतत आजीविका के अवसर सृजित करने की दिशा में एक प्रभावी माध्यम के रूप में उभर रही है। मौके पर उपस्थित लाभार्थियों ने एनएमएल द्वारा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी पहलों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वचालित यूनिट की शुरुआत से मशरूम उत्पादन कार्यक्रम को और मजबूती मिलने तथा लाभार्थियों को उत्पादन का विस्तार करने में सहायता मिलने की उम्मीद है। सक्षम आजीविका मिशन के माध्यम से एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना लगातार कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं सतत आजीविका सृजन पर विशेष ध्यान दे रही है। यह पहल स्थानीय समुदायों के समावेशी विकास तथा उनके सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति एनएमएल की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।


ब्यूरो चीफ हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं