FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

प्रयागराज बारा विधानसभा के विधायक द्वारा अथक प्रयास से कांटी बारा नाले का कार्य सम्पन्नNews

  * प्रयागराज बारा विधानसभा के विधायक द्वारा अथक प्रयास से कांटी बारा नाले का कार्य सम्पन्न* जलमग्न खेतों के पास नाला बनने से दर्जनों किसानो...


 

*प्रयागराज बारा विधानसभा के विधायक द्वारा अथक प्रयास से कांटी बारा नाले का कार्य सम्पन्न*


जलमग्न खेतों के पास नाला बनने से दर्जनों किसानों को फसल बुआई में होगी आसानी
बारा प्रयागराज। बुधवार को विधायक बारा डॉ वाचस्पति के प्रतिनिधि फूलचंद पटेल ने बताया कि ग्राम सभा कांटी राष्ट्रीय राजमार्ग के पूर्वी बगल से होता हुआ बारा एवं करछना तहसील की गई ग्राम पंचायत को जोड़ते हुए गंगा नदी में मिला खंडेश्वर ड्रेन के नाले का कार्य समाप्त हुआ।
बता दें कि जल निकासी न होने के कारण दर्जनों गांव की हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो जाती थी, जिसको लेकर विधायक डॉ वाचस्पति ने जल शक्ति मंत्री सहित प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर नाले की सफाई की मांग की थी।
विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि इस नाले के बनने से दर्जनों ग्राम पंचायत जहां खेतों में जलभराव बना रहता था और किसान फसल की बुआई नहीं कर पाते थे, बारिश के पहले कार्य पूर्ण होने से एवं वर्षों से उगी झाड़ियां और घास के कारण किसानों की सैकड़ों एकड़ फसलों को बर्बादी से बचाया जा सकेगा।
ग्राम सभा दमगड़ी, कांटी, ठनठनवा, पंवर, सुक्खू का पूरा सहित दर्जनों गांव के किसान जिसमें इंद्रजीत पटेल, राम सिंह, सिपाही लाल, भरत सिंह, लाल सिंह, मनोज कुमार, मुख्तार अहमद, गेंदालाल, रमेश बिंद, होरीलाल आदि ने बताया कि दो मीटर गहरा और पांच मीटर चौड़ा यह नाला बनने से किसानों को काफी सहूलियत होगी।

 संवाददाता 

           विजय कुमार मिश्रा 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!