FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सांसद सेवा कार्यालय में स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत

सांसद सेवा कार्यालय में स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत Hazaribagh/ Jharkhand राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रांत द्वार...

सांसद सेवा कार्यालय में स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा कर किया गया भव्य स्वागत



Hazaribagh/ Jharkhand


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रांत द्वारा हजारीबाग शहर में चल रहे 15 दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण वर्ग के आठवें दिन रविवार को हजारीबाग शहर के विभिन्न मार्गों में विशाल व भव्य पथ संचालन नगर भ्रमण का आयोजन किया गया ।
पथ संचालन में शामिल संघ के स्वयंसेवकों का शहर के विभिन्न मार्गों में लोगों द्वारा स्वागत किया गया। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद प्रतिनिधि, सांसद सेवा कार्यालय के कर्मी और उनके समर्थकों द्वारा झण्डा चौक के बाद से लेकर सांसद सेवा कार्यालय तक सड़क के किनारे दोनों तरफ विशाल भगवा ध्वज लहराते हुए और हाथों में पुष्प पोटली के साथ स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर और नारा- जयकारे लगाते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया ।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, सांसद सेवा कार्यालय कर्मी विजय वर्मा, रूपम ओझा, राजेश राणा, अमन कुमार, जितेंद्र केशरी, भाजपा नेत्री मीरा मेहता, सांसद समर्थक रवि यादव, पवन गुप्ता, अपूर्व वीर, रविकांत, गौतम कुमार सोनकर उर्फ़ गुडून, रोहित यादव, हर्षित जैन, विकास यादव, आकाश जायसवाल उर्फ़ छोटू, राजीव कुमार, मुकेश गुप्ता, दीपू यादव, मुन्ना यादव, राजवीर यादव, कमलेश यादव, राजू मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!