FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चट्टीबरियातु परियोजना द्वारा बिरहोर परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित।

चट्टीबरियातु परियोजना द्वारा  बिरहोर परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित। केरेडारी / हजारीबाग NTPC चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना के कॉरपोरेट ...


चट्टीबरियातु परियोजना द्वारा  बिरहोर परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित।


केरेडारी / हजारीबाग


NTPC चट्टीबरियातु कोयला खनन परियोजना के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत मंगलवार को बिरहोर टोली में पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिरहोर समुदाय के 32 परिवारों को अंडे और गुड़ वितरित किए गए। बिरहोर समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में चिन्हित किया गया है, और यह पहल समुदाय को कुपोषण और गरीबी से लड़ने में प्रत्यक्ष सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई। यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से न केवल समुदाय को आवश्यक पोषण सहायता प्राप्त हुई, बल्कि उनमें विश्वास और आशा का संचार भी हुआ। 

भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को जारी रखने की योजना है। इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के विजय किशोर सहायक महाप्रबंधक (कोयला डिस्पैच एवं बिलिंग) के शक्ति वरनवाल, चट्टीबरीयातु पंचायत मुखिया झरि लाल महतो, उप महाप्रबंधक (खनन) यतीश कुमार, उप महाप्रबंधक (सीडी-सीएसआर) बी. नवीन कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक कोयला डिस्पैच दिवाकर मिश्रा, एवं कार्यपालक सीएसआर के देबांकुर तालुकदार उपस्थित थे। यह कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!