विभावि खो खो दल के खिलाड़ी भी किए जाएंगे पुरस्कृत:- GM फैज़ तैयब हजारीबाग/झारखंड अशोक बंटी राज विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की मेजब...
विभावि खो खो दल के खिलाड़ी भी किए जाएंगे पुरस्कृत:- GM फैज़ तैयब
हजारीबाग/झारखंड
अशोक बंटी राज
विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की मेजबानी में तीन दिवसीय महिला खो खो प्रतियोगिता का चैंपियन संपन्न हुवा। इस खेल में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आई जी पंकज कंबोज वशिष्ट अतिथि के रूप में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज़ तैयब एवं कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार शामिल रहें। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के परियोजना प्रमुख फैज़ तैयब ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन में शरिक होकर मैं गौरव्वांवित महसूस कर रहा हूं। मैं पहली बार खो खो को इतने ऊंचे स्तर पर इतने करीब से देख रहा हूं। उक्त बातें प्रतियोगिता के विशिष्ट अतिथि सह एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के महाप्रबंधक फैज तैयब ने कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और विनोबा भावे विश्वविद्यालय को शानदार आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय दल पांचवें स्थान पर रहने के कारण बेहतर खेल के बावजूद कोई पुरस्कार प्राप्त नहीं कर पाया। इसी पर पकरी बरवाडीह परियोजना प्रमुख फैज़ फैज तैयब ने घोषणा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में खो खो दल के सभी खिलाड़ियों को एनटीपीसी पकरी बरवाडीह की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments