FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया।

  NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया केरेडारी / हजारीबाग News 24 First Express  NTPC केरेडार...

 


NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं द्वारा हिंदी दिवस मनाया गया


केरेडारी / हजारीबाग
News 24 First Express 

NTPC केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाओं में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 सितम्बर 2024 को  भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केरेडारी परियोजना प्रमुख शिव प्रसाद एवं चट्टी बरियातु परियोजना प्रमुख नवीन गुप्ता ने समारोह की अध्यक्षता की और सभी कर्मचारियों को हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाने की शपथ दिलाई।

समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने हिंदी के विकास और प्रचार-प्रसार में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुखों ने हिंदी भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दैनिक कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक उपयोग करें और इसे सरकारी कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग बनाएं। इसके साथ ही, आज से 29 सितंबर 2024 तक परियोजना में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन भी किया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ेगी।


Ashok Banty Raj - 9835533100

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!