FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं और रहूंगा- मनीष जायसवाल

  क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं और रहूंगा- मनीष जायसवाल News 24 First Express हजारीबाग / झारखंड हजारीबाग सांसद जायसवाल ने रा...

 

क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर हूं और रहूंगा- मनीष जायसवाल

News 24 First Express
हजारीबाग / झारखंड

हजारीबाग सांसद जायसवाल ने रामगढ़ क्षेत्र का किया सघन दौरा, करीब 5 करोड़ की विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर बीते दो दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में थे। दिल्ली से लौटने के क्रम में शुक्रवार को उन्होंने रामगढ़ जिले के कई क्षेत्रों का सघन दौरा किया और क्षेत्र के विकास के लिए करीब 5 करोड़ से अधिक की राशी के योजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने रामगढ़ शहर के बिजुलिया तालाब रोड़ स्थित अशेश्वर ब्रह्मऋषि धर्मशाला के उन्नयन कार्य का शिलान्यास और वार्ड संख्या 08 स्थित पटेल धर्मशाला में विवाह भवन निर्माण उन्नयन कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनवरण कर किया।




 ये दोनों कार्य सांसद मद की राशि 10-10 लाख रुपए से होगा। इस दौरान ब्रह्मऋषि धर्मशाला परिसर में ब्रह्मऋषि परिषद् ट्रस्ट, रामगढ़ एवं पटेल भवन परिसर में पटेल सेवा संघ, रामगढ़ द्वारा सांसद मनीष जायसवाल का आत्मीय नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां से सांसद मनीष जायसवाल बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातु प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत कंडेर पहुंचे और यहां सांसद मद की राशि 10 लख रुपए से सामुदायिक भवन एवं चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़ कर किया। यहां संपूर्ण ग्राम वासियों ने गाजे बाजे और ढोल ताशे के साथ नाचते- झूमते हुए उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात मांडू विधानसभा क्षेत्र के मांडू प्रखंड स्थित ग्राम चैनपुर में जनता +2 उच्च विद्यालय परिसर में डीएमएफटी योजना अंतर्गत इस स्कूल परिसर में 13 अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण सहित अन्य उन्नयन कार्य का शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर किया। यह कार्य डीएनएफटी के तहत वित्तीय वर्ष-2024-25 के राशि करीब 4 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से यहां कार्य होगा। यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल का स्कूली बच्चों ने आरती उतारकर और पुष्प- वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया ।



मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र की विकास और जनता की समस्याओं को लेकर सदैव पहल करता हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। सांसद मद और डीएमएफडी की राशि से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा ।





मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के साथ विशेषरुप से रामगढ़ के भाजपा युवा नेता राजीव जायसवाल, पंकज साहा, भाजयुमो रामगढ़ जिला अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, कंडेर मुखिया रविन्द्र करमाली, राकेश कुमार सिन्हा, पटेल भवन सभागार में भाजपा नेता विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह, धनंजय कुमार पुटुस, पटेल सेवा संघ, रामगढ़ के मुख्य संरक्षक राजगोविंद प्रसाद, अध्यक्ष मनोज मंडल, सचिव नीरज मंडल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार महतो, प्राचार्य विजयंत कुमार, शिव प्रसाद महतो, संजय कुमार, रामप्रसाद मंडल, अमित मंडल, नागेंद्र मंडल, जयप्रकाश, मनोज मंडल, नीरज मंडल, अशोक महतो, संजीव रावत, संजय चौधरी, नवीन सिन्हा, नवनीत दयाल, अभिमन्यु कुमार सिन्हा, चंदन मेहता, ज्ञान प्रकाश, बीरेंद्र सिंह, बिपिन मंडल, ब्रह्मऋषि भवन में हजारीबाग से पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता के.पी. शर्मा, हजारीबाग के ब्रह्मऋषि के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव कन्हैया शर्मा, वरिष्ठ सदस्य अर्जुन सिंह, चरही से श्यामसुंदर तिवारी, रामगढ़ ब्रह्मऋषि परिषद् ट्रस्ट के अध्यक्ष  रविन्द्र प्रसाद शर्मा, सचिव दिवाकर सिंह, कोषाध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, श्री आर.बी.ठाकूर, सी.पी. संतन, अनमोल सिंह, रंजीत पांडेय, रामगढ़ की समाज की महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा सिंह, ब्रजनंदन सिंह, रणधीर सिंह, डॉ. संजय सिंह, नवल किशोर शर्मा, शसंत कुमार सिंह, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।




ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!