FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक

दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक 6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित होगा पर्यावरण मेला ...

दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर पर्यावरण समिति की बैठक



6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया के दूधमटिया में आयोजित होगा पर्यावरण मेला



टाटीझरीया/हजारीबाग
अशोक बंटी राज 


वन प्रमंडल पदाधिकारी हज़ारीबाग पूर्वी वन प्रमडल  विकास कुमार उज्ज्वल की अध्यक्षता में आगामी दूधमटिया पर्यावरण मेला के सफल आयोजन को लेकर जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के बेहतर क्रियान्वयन, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के दायित्व तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 एवं 7 अक्टूबर को टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत दूधमटिया गांव में पर्यावरण मेला का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी तथा आमजनों की सहभागिता से साइकिल रैली आयोजित की जाएगी। साइकिल रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया गया।
बैठक में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए मेले के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उपस्थित पर्यावरणविदों ने अपने पूर्व अनुभव साझा करते हुए बताया कि दूधमटिया पर्यावरण मेला पिछले लगभग 30 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। यह मेला जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा वृक्षों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन की परंपरा के माध्यम से लोगों को प्रेरित करता रहा है।
मेले के दौरान आयोजन स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए। अस्थायी शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था नगर निगम द्वारा किए जाने की बात कही गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में एनटीपीसी, एनएचएआई, सीसीएल सहित विभिन्न संस्थानों एवं विभागों को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पर्यावरण मेला को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में वन्यप्राणी प्रमडल पदाधिकारी सूरज कुमार, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, पर्यावरणविद, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि एवं पर्यावरण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं