FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गोरखपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव (पर्यटन, संस्कृतिएवं धर्मार्थ कार्य विभाग)News

  गोरखपुर   रिपोर्ट :- नेहा सिंह गोरखा सैनिक संग्रहालय वर्ष 2026 के अंत तक होगा तैयार, अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने किया स्थलीय निरीक्षण, अ...

 गोरखपुर

 रिपोर्ट :- नेहा सिंह

गोरखा सैनिक संग्रहालय वर्ष 2026 के अंत तक होगा तैयार, अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश



➡️ गोरखपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव (पर्यटन, संस्कृतिएवं धर्मार्थ कार्य विभाग) अमृत अभिजात ने मंडल में संचालित पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।



➡️ बैठक में विभागीय अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

➡️ निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन गोरखा सैनिक संग्रहालय का बारीकी से जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

➡️ संग्रहालय भवन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए कुछ स्थानों पर डिजाइन एवं सुविधाओं में आवश्यक बदलाव कर इसे और आधुनिक, आकर्षक एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।

➡️ अपर मुख्य सचिव ने कहा कि गोरखा सैनिक संग्रहालय गोरखपुर की ऐतिहासिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आकर्षण बनेगा।

➡️ उन्होंने बताया कि संग्रहालय का निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है तथा इसे वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण कर आम जनता के लिए खोलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

➡️ संग्रहालय में गोरखा सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम, वीरता और भारतीय सेना में उनके ऐतिहासिक योगदान को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

➡️ उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय नई पीढ़ी को देशभक्ति, सैन्य इतिहास और गोरखा सैनिकों की गौरवशाली परंपरा से परिचित कराने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

➡️ अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

➡️ गोरखपुर मंडल में पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग की विभिन्न परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

➡️ निरीक्षण एवं समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और परियोजनाओं की प्रगति से अपर मुख्य सचिव को अवगत कराया।

➡️ गोरखा सैनिक संग्रहालय बनेगा गोरखपुर की नई पहचान!

➡️ वर्ष 2026 के अंत तक आम जनता के लिए खुलेगा संग्रहालय।
➡️ अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने विकास कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया विशेष जोर।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं