गोरखपुर रिपोर्ट :-नेहा सिंह ➡️ गोलघर में छत से राहगीरों पर बरसाए ईंट-पत्थर, घंटों मचा हड़कंप ➡️ गोलघर स्थित काली मंदिर के पास पेट्रोल पंप क...
गोरखपुर
रिपोर्ट :-नेहा सिंह
➡️ गोलघर में छत से राहगीरों पर बरसाए ईंट-पत्थर, घंटों मचा हड़कंप
➡️ गोलघर स्थित काली मंदिर के पास पेट्रोल पंप के पीछे जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति मकान की छत पर चढ़ गया।
➡️ छत से राहगीरों पर लगातार ईंट और पत्थर फेंकने से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
➡️ ईंट-पत्थरबाजी के कारण काफी देर तक सड़क पर लोगों की आवाजाही प्रभावित रही, राहगीरों में भगदड़ जैसे हालात बन गए!
➡️ सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
➡️ फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित छत से नीचे उतारा।
➡️ नीचे उतारने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी
➡️ मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोरखनाथ भी मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया।
➡️ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
⚡ गोलघर की व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में घंटों हड़कंप और दहशत का माहौल बना रहा।
No comments