FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मकर संक्रांति मेले को लेकर मुरली पहाड़ में पूजा समिति की बैठक

  मकर संक्रांति मेले को लेकर मुरली पहाड़ में पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष मुकेश कुमार साव , उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, सचिव सुभाष कुमार, एवं कोषाध...

 

मकर संक्रांति मेले को लेकर मुरली पहाड़ में पूजा समिति की बैठक


अध्यक्ष मुकेश कुमार साव , उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, सचिव सुभाष कुमार, एवं कोषाध्यक्ष बनें गणेश साव


Barkagaon,Hazaribagh 


बड़कागांव :- बड़कागांव प्रखंड के नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत मुरली पहाड़ धाम में 14 जनवरी को लगने वाली विशाल मकर संक्रांति मेले के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य डॉक्टर गणेश साव एवं संचालन चंदर साव उर्फ चंदर भाई ने किया। बैठक में सर्वसमिति से मकर संक्रांति पूजा समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष मुकेश कुमार साव , उपाध्यक्ष पिंटू कुमार, सचिव सुभाष कुमार, उपसचिव छोटे मुंडा, कोषाध्यक्ष गणेश साव, उप कोषाध्यक्ष शिव कुमार, संयोजक चंदर साव उर्फ चंदर भाई, संरक्षक डॉ चंद्रिका साहू पूर्व मुखिया प्रतिनिधि, रक्षा मंत्री गणेश साव पंचायत समिति सदस्य, संगठन मंत्री शंभू साहू, उप संगठन मंत्री दीपक को चुना गया। इसके अलावा 16 सदस्य कार्यकारिणी सदस्य का भी चयन सर्व समिति से किया गया। दर्शकों की मकर संक्रांति मेले में हजारों हजार की संख्या में भीड़ होती है और दर्शकों के मनोरंजन का भी ख्याल रखते हुए पूजा समिति के लोगों के द्वारा मेले में आर्केस्ट्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर मुख्य रूप से गणेश साव ,चंदर साव उर्फ़ चंदर भाई चंद्रिका साव , मुकेश कुमार साव,नरेश साव , कौलेश्वर साहू, पवन कुमार, बालेश्वर साहू ,विक्की कुमार ,रविंद्र साहू , सुमित्रा देवी, विकास दीपक,आर्यन,मोहन ,विवेक,रविंदर ,देवनाथ, कामेश्वर, विनोदमुंडा ,पवन साहू ,पवन मुंडा एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।उक्त आशय की जानकारी चंदर साव ने दिया।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close