FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जनपद मैनपुरी में कुरावली क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र मलिखान सिंह News

  जनपद मैनपुरी में कुरावली क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र मलिखान सिंह ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि बीते 6 दिसम्बर...

 

जनपद मैनपुरी में कुरावली क्षेत्र के ग्राम जखौआ निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र मलिखान सिंह ने थाने में तहरीर देते हुये बताया कि बीते 6 दिसम्बर को छोटे भाई की पत्नी मिथलेश पत्नी रामू खेत मे इंजन से फसल की सिंचाई कर रही थी तभी अचानक उसकी साड़ी इंजन के पटे में फस गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

परिजनों ने घायल अवस्था मे सैफई के पीजीआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार की देर सायं इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। मृतिका के जेठ ने बताया कि उसका पति तीन माह पूर्व की भी मृत्यु हो चुकी है। विधवा महिला अपने घर की देखरेख कर रही थी। मृतिका अपने पीछे तीन नाबालिग बच्चों को छोड़कर चली गयी। मृतिका के जेठ ने थाने में तहरीर दी है जहां पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।

report
      Pradeep Saini

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close