CM एवं विधायक ने बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सु...
CM एवं विधायक ने बाबा बैद्यनाथ एवं बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।
देवघर / दुमका
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।
इससे पूर्व देवघर एयरपोर्ट आगमन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का विधायक, सारठ उदय शंकर सिंह, संथाल परगना कमिश्नर लालचंद दादेल, संथाल परगना आई.जी. क्रांति कुमार, डी.आई.जी. संजीव कुमार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विशाल सागर, पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया। मौके पर जिला प्रशासन देवघर द्वारा एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना।
बाबा बैजनाथ धाम के बाद सीधा दुमका जिला स्थित बासुकीनाथ धाम मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहितों ने पूरे विधान के साथ पूजन कार्य संपन्न कराया।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इससे पूर्व दुमका जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। झारखंड के तेजस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्म पत्नि विधायक कल्पना सोरेन ने बाबा भोलेनाथ से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।
बाबा बैजनाथ धाम की दर्शन
ब्यूरो रिपोर्ट रांची
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments