अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद का भव्य स्वागत समारोह हुआ आयोजित यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि...
अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद का भव्य स्वागत समारोह हुआ आयोजित
यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है:– प्रदीप प्रसाद
हमारे सदर विधानसभा क्षेत्र को ऐसा विधायक मिला है जो वास्तव में सेवा और समर्पण की भावना से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं :– डूंगरमल जैन
प्रदीप प्रसाद ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए, वे केवल शब्द नहीं थे, बल्कि उनके इरादों की गहराई को दर्शाते थे :– डॉ. वी.के. विश्वकर्मा
News 24 First Express
Hazaribagh / Jharkhand
अखिल विश्व गायत्री परिवार हजारीबाग के द्वारा खजांची तालाब स्थित गायत्री नगर के गायत्री शक्तिपीठ में सदर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक प्रदीप प्रसाद का सम्मान समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। विधायक प्रदीप प्रसाद ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए मंगल कामना की। पूजा के पश्चात ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। ट्रस्ट की महिला सदस्यों द्वारा विशेष स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इसके अलावा, युवाओं ने अपने पारंपरिक अंदाज में गायत्री मंत्र और भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी डूंगरमल जैन, वर्तमान ट्रस्टी डॉ. वी.के. विश्वकर्मा, और अन्य गणमान्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने विधायक प्रदीप प्रसाद के सेवा भाव और जनता के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना की। डूंगरमल जैन ने कहा की हमारे सदर विधानसभा क्षेत्र को ऐसा विधायक मिला है जो वास्तव में सेवा और समर्पण की भावना से काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदीप प्रसाद ने हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। उनका निस्वार्थ सेवा भाव और विकास के प्रति उनकी सोच सराहनीय है। हमें गर्व है कि हमारे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व ऐसा व्यक्ति कर रहा है जो हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करेगा। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।" डॉ. वी.के. विश्वकर्मा ने कहा की प्रदीप प्रसाद ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किए, वे केवल शब्द नहीं थे, बल्कि उनके इरादों की गहराई को दर्शाते थे। उनका विजन स्पष्ट है एक प्रगतिशील, शिक्षित और समृद्ध सदर विधानसभा। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनकी सादगी, कड़ी मेहनत, और जनता के प्रति उनकी ईमानदारी उन्हें एक अनुकरणीय नेता बनाती है। मैं गायत्री परिवार की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और इस क्षेत्र के विकास में हमारे सहयोग का आश्वासन देता हूं।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा मैं इस सम्मान के लिए गायत्री परिवार और आप सभी क्षेत्रवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है। मैंने हमेशा से राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। आने वाले समय में मैं क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि मुझे अपना समर्थन और मार्गदर्शन देते रहें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। हर कोई विधायक श्री प्रसाद के साथ जुड़कर अपने क्षेत्र को बेहतर बनाने की उम्मीद जता रहा था। कार्यक्रम का समापन क्षेत्र की उन्नति, समृद्धि और शांति की प्रार्थना के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र का उच्चारण कर वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
मौके पर संस्थापक सह प्रथम ट्रस्टी डूंगरमल जैन, वर्तमान ट्रस्टी डॉक्टर वी.के विश्वकर्मा,डॉ ललित राणा, बी.के सिन्हा, अर्जुन साहू,राजेंद्र गुप्ता,शिवनंदन पांडे, राजाराम सिंह,संजय तिवारी,देवेंद्र प्रसाद,संतोष सिन्हा,डॉक्टर मधुबाला राणा, नकुल देव साहू अरविंद कुमार सरिता,शकुंतला जी,मनोज,सागर राजा, संगीता गोस्वामी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments