*12 अगस्त को 10:00 सेरसा पेट्रोल पंप से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा* *राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस-----पिरोनिया* उन...
*12 अगस्त को 10:00 सेरसा पेट्रोल पंप से निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा*
*राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाया जाए स्वतंत्रता दिवस-----पिरोनिया*
उन्नाव भारतीय जनता पार्टी मंडल उन्नाव की बैठक में पितृ पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके मुख्य वक्ता घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्र के गौरव के प्रतीक तिरंगा यात्रा को हम राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाए देश के प्रधानमंत्री जी ने 2022 से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा का अभियान प्रारंभ किया है यह अभियान अब जन अभियान बन चुका है वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दिनेश घरावा ने बोलते हुए कहा यात्रा में प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर,आशुतोष तिवारी एवं घनश्याम पिरौनिया रहने वाले हैं बता दूं की विगत की सरकारों ने राष्ट्र रक्षा हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाए बल्कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियों को बढ़ावा देने का काम किया यह देश राणा प्रताप का है यह देश शिवाजी महाराज का है यह देश चंद्रशेखर राजगुरु भगत सिंह का है यह देश स्वाभिमानी चंद्रशेखर आजाद का है हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तानी हैं इसलिए आओ हम सब मिलकर अपने देश की गौरवमई परंपरा को और अक्षर बनाते हुए मंडल उन्नाव में बुधवार को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में सहभागी बने कार्यक्रम को अटल पटेरिया एवं यात्रा के प्रभारी सुनील पांडा आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन राजीव पटेल ने किया इस अवसर पर पूर्व मंडल महामंत्री चरणदास परिहार,अनूप तिवारी,हेमंत यादव,करण पटवा,जय नारायण पांडा,अमित पटेल, सिद्धार्थ उपाध्याय,गोविंद दांगी,जगदीश शर्मा,विशाल यादव,राहुल पाल,प्रशांत सेन, टीनु सोलंकी,उदय भान गुर्जर, उधम गुर्जर,प्रदीप कुशवाहा, अरविंद शर्मा,कौशल बापू, अनिल पटेल,उपेंद्र गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
No comments