FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बागपत सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनाई अंबेडकर जयंती News

**सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनाई अंबेडकर जयंती ** आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती नेहरू रोड बड़ौत पर ...





**सारथी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बनाई अंबेडकर जयंती **

आज सारथी वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती नेहरू रोड बड़ौत पर मनाई गई जिसमे डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में सचिव अनिल अरोरा द्वारा बताया गया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया।
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। बीआर अंबेडकर जयंती के मौके पर हम सब उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। ईंस मौके पर बबिता खोखर, अध्य्क्ष विकास गुप्ता ,सचिव अनिल अरोरा,सचिन खोखर, राजीव जैन, राकेश कुमार,भूपेंद्र सिंह, ओर महिला कल्याण विभाग से वन्दना गुप्ता आदि उपस्थित रहे

 संवाददाता 

     नितिन पांचाल 

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close