FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मैनपुरी चेकिंग के दौरान 15 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तारNews

 मैनपुरी के औछा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान 15 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया।  नगला कन्हाई मोड़ से जुड़ा है। पुलिस...



 मैनपुरी के औछा थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान 15 हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया।  नगला कन्हाई मोड़ से जुड़ा है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि औछा थाना प्रभारी अनुज चौहान, सर्विलांस प्रभारी गगन गौड ने मुखबिर की सूचना पर 15 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी लुटेरा बदमाश को पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश में जामा तलाशी के दौरान अपना नाम हर्षित राघव पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भोजपुरा थाना सकरौली जनपद बताया। संदिग्ध की पहचान शातिर बदमाश के रूप में हुई। जिस पर थाना कुरावली में लूट की घटनाकरित करने और संगीन अपराधों में मुकदमे दर्ज थे। जिसके ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। जिसमें वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके ऊपर 15000 का इनाम खोल रखा था। पुलिस ने उसके पास जिंदा कारतूस और तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। 

 report 

       Pradeep Saini

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close