FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सांसद मनीष जायसवाल विधायक अम्बा प्रसाद मिलकर विकास योजनाओं की रखी आधारशिला

  सांसद मनीष जायसवाल विधायक अम्बा प्रसाद मिलकर विकास योजनाओं की रखी आधारशिला   बड़कागांव हजारीबाग News 24 First Express   बड़कागांव प्रखंड अ...

 

सांसद मनीष जायसवाल विधायक अम्बा प्रसाद मिलकर विकास योजनाओं की रखी आधारशिला


 बड़कागांव हजारीबाग

News 24 First Express 


बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत ग्राम सांढ में शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने संयुक्त रूप से  DMAFT मद से करीब 2 करोड़ 93 लाख़ रूपए की राशि से ग्राम सांढ के दुपेड़वा आम बैजनाथ महतो के घर से धमेंद्र प्रसाद के घर होते हुए श्मशान घाट तक एवं चैता महतो के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय होते हुए मुख्य पथ जोधी महतो के घर तक पीसीसी पर निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्राम गोसाईं बलिया में DMAFT की राशि 01 करोड़ 70 हज़ार की लागत से उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाईं बलिया के उन्नयन हेतु विविध कार्य का विधिवत् शिलान्यास शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया। 


इसके पूर्व में बड़कागांव चौक और सांढ एवं गोसाई बलिया में स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल का फूल माला पहनाकर और ढोल ताशे के साथ जबरदस्त स्वागत किया। वही दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से फूल गुच्छ देकर एवं माला पहनकर विधायक अंबा प्रसाद को स्वागत किया।



सांढ और गोसाईं बलिया दुर्गा मंडप में सांसद ने टेका माथा


 सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सांढ और ग्राम गोसाईं बलिया में नवरात्र के अवसर पर दुर्गा मंडप पहुंचकर यहां माथा टेका और माता रानी से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस उपरांत सांसद ने कहा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ( डीएमएएफटी) की राशि से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए है और इस योजना से क्षेत्र की जरूरी विकास कार्यों को किया जा रहा है। क्षेत्र के हर इलाके शहर, गांव- कस्बे, गली के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ कर लोगों को राहत पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने DMAFT योजनान्तर्गत दो विकास योजनाओं की आधारशिला रखने के उपरांत कही। 



विधायक दुर्गा मां से लिया आशीर्वाद और अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर - सांढ़ में सड़क निर्माण कार्य शुरु


नवरात्र के अवसर पर विधायक दुर्गा मंडप में माता रानी से आशीर्वाद लेकर विधानसभा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उक्त कार्य की स्वीकृति विधायक अंबा प्रसाद द्वारा लोकसभा चुनाव के पूर्व प्रदान कराई गई थी लेकिन आचार संहिता लगने के कारण निविदा प्रक्रिया को बीच में ही रद्द कर दिया गया अंततः निविदा निस्तारण हुआ एवं कार्य शुरू हो रहा है। यह बात आधारशिला रखने के उपरांत विधायक अंबा प्रसाद ने कही। 


मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद


उक्त मौके पर विशेष रुप से विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति मुकुल देव नारायण, संवेदक सह पूर्व मुखिया संघ जिला उपाध्यक्ष पारसनाथ प्रसाद, सांढ़ पंचायत मुखिया सुलेखा कुमारी, चौपदार बलिया पंचायत मुखिया पूजा कुमारी, कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, समाजसेवी भवानी प्रसाद, समाजसेवी सत्येंद्र सिंह, पूर्व मुखिया भीखन महतो, पंसस उपेन्द्र कुमारी, भाजपा नेता सुमन गिरी , सोहनलाल मेहता, पंसस प्रभु राम, टेकलाल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अजित महतो, चन्दन पुरी, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, त्रिलोकी महतो, सतीश राम, गिन्नी वर्मा, पूनम कुमारी, जगत नन्द गुप्ता, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार दांगी, सजंय कुमार, नेहा कुमारी, राजीव रंजन, किन्नू राम, सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।



ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close