FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी के विभिन्न गांव में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

  केरेडारी के विभिन्न गांव में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। क्षेत्र के हर कोने में अंबा प्रसाद को मिल रहा है ...

 

केरेडारी के विभिन्न गांव में कांग्रेस प्रखंड कमेटी के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया।


क्षेत्र के हर कोने में अंबा प्रसाद को मिल रहा है भरपूर समर्थन


गुरगुटीया गांव के लोग अंबा के हाथ मजबूत के लिए समर्पित हुए कांग्रेस पार्टी में


News 24 First Express
केरेडारी / हजारीबाग


केरेडारी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी प्रखंड के विभिन्न गांव में कांग्रेस प्रखंड कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चुनावी जनसंपर्क चलाया गया। वही कंडाबेर, बारियातु, गुरगुटिया, चट्टी बारियातु, गर्री कलां, हेवई, पतरा खूर्द, सहीत कई गांव में कांग्रेस पार्टी के प्रभारीयों ने गांव गांव में जाकर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बताया की ‘बेटी बरकरार रहेंगी यह संकल्प है हम लोगों का और क्षेत्र में अंबा प्रसाद को  अपार जन समर्थन लोगों के द्वारा मिल रहा है। वही प्रत्याशी अंबा प्रसाद की छोटी बहन अनुप्रिया साव को बारियातु गांव में भव्य तरीके से महिलाओं ने स्वागत किया। अनुप्रिया लोगों से संबोधित करते हुए कहा की महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद आपकी क्षेत्र के बेटी है। और बेटी बनके कार्य कर रही है।


क्षेत्रवासियों से मिल रहा प्यार यह भरोसा विकास एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्धता को और भी दृढ़ बनाना है। हम सब साथ मिलकर अपने क्षेत्र की तरक्की के मार्ग पर निरंतर आगे बढाते रहेंगे।



गुरगुटीया गांव के लोग अंबा के हाथ मजबूत के लिए समर्पित हुए कांग्रेस पार्टी में


कांग्रेस प्रत्याशी अंबा प्रसाद के छोटे भाई अंकित राज (सुमित) ने कांग्रेस पार्टी के पट्टा देकर गुरगुटिया के महेश ठाकुर, विकाश ठाकुर, राहुल राणा, गणेश प्रजापति, शंकर राणा, नकुल प्रजापति, अजय कुमार, विशाल कुमार, मुकेश ठाकुर, बिक्की ठाकुर, सचिन कुमार, संजय राणा, गणेश कुमार, मुखलाल प्रजापति, गणेश राम, तपेश्वर राम, प्रभु राम, सिकेंदर राम, संजय राम, सहित दर्जनों लोगो को सम्मानित किया और गुरगुटीया के युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में समर्पित हुए।




मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, पंचायत प्रभारी सुबोध साव, पवन साव, धीरेंद्र साव, सुरेश राम, मुखिया दिनेश साव, मुख्य प्रतिनिधि अमित दुबे, लोकेश्वर साव , वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, राजेश साव, बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, युवा प्रखंड अध्यक्ष इशु राम, पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव, विधायक मीडिया प्रभारी अशोक बंटी राज, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, मोहम्मद अफजल, जागेश्वर साव, सफर राजा, हरदयाल साव, गंदोरी साव ,रामचंद्र साव, दुकान साव, गोवर्धन साव, शंकर साव, सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद रहे।






ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close