FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी में 08 पैक्स केंद्रों का किया उद्घाटन।

विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी में 08 पैक्स केंद्रों का किया उद्घाटन। केरेडारी हजारीबाग  केरेडारी : बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने के...

विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी में 08 पैक्स केंद्रों का किया उद्घाटन।


केरेडारी हजारीबाग 


केरेडारी : बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने केरेडारी प्रखण्ड के 8 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया। जिसमें कर्मण्यम महिला एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड ओमें,केरेडारी, बारियातु पैक्स केंद्र, बेलतू पैक्स केंद्र, हेवई पैक्स केंद्र,बेंगवारी पैक्स केंद्र, केरेडारी पैक्स केंद्र, कराली पैक्स केंद्र, सलगा पैक्स केंद्र शामिल है। मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि किसानों से शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ जगहों पर निर्धारित दर से कम भाव पर धान खरीदा जा रहा है। 



उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऐसा न किया जाए और धान की खरीदी ₹2450 प्रति क्विंटल की दर से हो रही है। साथ ही साथ किसानों का आधा से ज्यादा धान तो बिचौलियों के हाथों ओने- पौने दर पहले ही बिक चुका है। क्योंकि किसान साल भर खेती पर निर्भर रहते हैं और इससे अपने परिवार व बच्चों के भविष्य को संवारते है। 
मौके पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी,उप प्रमुख अमेरिका महतो, बीसीओ राजेश कुमार, एमओ रवि राजा,कर्मण्यम महिला एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड के अध्यक्ष योगिता देवी,सचिव रीमा कुमारी, बारियातु पैक्स अध्यक्ष बुधन साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, मुखिया प्रतिनिधि विकास साव, गजेंद्र यादव, कराली पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह,सांसद प्रतिनिधि कर्मचारी साव, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, भाजपा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा उपेंद्र सिंह,अमित गुप्ता,भोला महतो, चंद्रिका रजक, चोलेश्वर साव, बिनोद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं