पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की किया माल्यार्पण। हजारीबाग झारखंड लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 व...
पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की किया माल्यार्पण।
हजारीबाग झारखंड
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123 वीं जयंती बड़े ही हर्षो उल्हास पूर्वक हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार के परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर हजारीबाग के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त एवं विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी प्रसिद्ध समाजसेवी नीलिमा सिन्हा के कर कमल के द्वारा माल्यार्पण कर मनाया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बड़े ही उल्हास पूर्वक जयंती मनाया। इस अवसर पर यशवंत सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि आज जेपी के मूल्य को संपूर्ण रूप से भुला दिया गया है। उन्होंने जो लड़ाई सामाजिक और राजनीतिक बदलाव के लिए लड़ी थी उसको आज के राजनीतिज्ञ बिल्कुल ही उलटी दिशा में चला रहे हैं। जयप्रकाश नारायण को 1970 में इंदिरा गांधी के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी को पद से हटाने के लिए संपूर्ण क्रांति नामक आंदोलन चलाया था और परिणाम स्वरुप इंदिरा गांधी के निरंकुश शासन को समाप्त कर लोकतंत्र को बहाल किया। उन्होंने जात-पात को तोड़ दो, तिलक दहेज छोड़ दो, समाज के प्रभाव को नई दिशा में मोड़ दो का नारा दिया था। श्री सिन्हा ने आगे कहा कि संपूर्ण क्रांति की तपिश इतनी भयानक थी कि केंद्र में कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ गया था। जयप्रकाश नारायण की हुंकार पर हजारों नौजवान सड़कों पर निकल पड़ते थे। आजादी के पूर्व भी उन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने इसी केंद्रीय कारागार से फरार होकर अंग्रेजी सरकार के गालों पर तमाचा जड़ दिया था। वह कभी अपने जीवन में सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। आज उनकी जीवनी हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक नाथ सहाय, सुमन कुमार, विपिन कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार सिन्हा, आशीष सिंह, हिमांशु कुमार, प्रियम्बदा, पुष्प तिर्की, रफीक अंसारी, ज्ञान प्रकाश, प्रियांशु सहाय, लक्ष्मण लाल, रोहित बर्मन, नवीन मिश्रा, रामजतन स्वर्णकार, अनिल कुमार लाल, बप्पी करण, शशिकांत श्रीवास्तव, मनोज कुमार, ललित मोहन, बैजनाथ लाल, अमर कुमार सिन्हा,पंचम किशोर, नवल किशोर प्रसाद, मदनलाल, मिथिलेश कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश, जीत नाथ सिंह, अर्जुन सिंह एवं विनोद कुमार सहित सैकड़ो प्रमुख गण्य मान्य लोग उपस्थित हुए। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा ने दिया।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments