चानो छठ तालाब में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए मुन्ना सिंह, श्रमदान करने वालों की सराहना की हजारीबाग/अशोक बंटी राज चानो छठ तालाब परिसर में...
चानो छठ तालाब में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए मुन्ना सिंह, श्रमदान करने वालों की सराहना की
हजारीबाग/अशोक बंटी राज
चानो छठ तालाब परिसर में कमांडो सिक्योरिटी गार्ड की टीम के सौजन्य से आयोजित स्वच्छता अभियान में कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह शामिल हुए। इस दौरान तालाब परिसर में साफ-सफाई की गई तथा सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
मुन्ना सिंह ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर हजारीबाग का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों, तालाबों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। ऐसे सामाजिक अभियान न केवल हमारे आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाते हैं, बल्कि लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी पैदा करते हैं। इस अवसर पर मेयर अरविंद राणा, टुनटुन सिंह, पवन यादव (मुखिया), अनूप सिंह, संजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह, संतोष सिंह, आनंद सिंह, डॉ. बलदेव, जितेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, दिलीप कुमार, रंजीत यादव, मनोज यादव, आशीष यादव, रजनीश, विवेक सिंह, मुलो गोप सहित कमांडो सिक्योरिटी गार्ड की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


No comments