FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

दस फीट लंबे अजगर ने सियार को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों में हड़कंपNews

 दस फीट लंबे अजगर ने सियार को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों में हड़कंप मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव महसैंया का। • खेत में पानी लगान...

 दस फीट लंबे अजगर ने सियार को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों में हड़कंप

मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया के गांव महसैंया का।

• खेत में पानी लगाने गए किसानों में अजगर देख मचा हड़कंप, निकट पड़ा मिला सियार का शव।



• वन विभाग की टीम द्वारा मशक्कत के बाद पकड़ा गया अजगर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

कन्नौज। 

अपने खेतों में पानी लगाने निकले ग्रामीणों में उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने एक दस फीट लंबे अजगर को देखा। निकट ही मृत अवस्था में पड़े सियार को देख ग्रामीण दहशतज़दा हो गए। 

कड़ी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से मौके पर सूचना के बाद पहुंची तिर्वा वन विभाग की टीम के कर्मियों ने अजगर को पकड़ पाया। इसके बाद ग्रामीणों में राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना था कि अजगर ने ही सियार को अपना शिकार बनाया है, जिससे उसकी मौत हुई है।

बताते चलें कि, बुधवार की सुबह थाना ठठिया क्षेत्र के महसैंया गांव के ग्रामीण अपने खेतों पर पानी लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने खेत पर एक विशाल अजगर को देखा। करीब दस फीट लंबे अजगर को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

इसी बीच ग्रामीणों की नजर खेत पर मौजूद अजगर से चंद कदम की दूरी पर पड़े मृत सियार पर पड़ी। इसके बाद तो मौके पर मौजूद ग्रामीण और भी खौफजदा हो गए। मामले की सूचना से तिर्वा वन विभाग की टीम को अवगत कराया गया। 

जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से खड़ी मशक्कत के बाद खेत पर पड़े अजगर को काबू कर बोरी में बंद किया। इसके बाद टीम के सदस्य बोरी में बंद अजगर को अपने साथ ले गए। खेत पर मृत पड़े सियार को लेकर ग्रामीणों का कहना था कि शायद अजगर ने ही सियार को अपना शिकार बनाया होगा।

फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को लेकर चला जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लगी रही।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं